खट्टी डकार की परेशानी से तुरंत राहत दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे

सेहतराग टीम

आज के समय में कई तरह की समस्याएं सामने आती हैं। उन्हीं में से कई काफी सामान्य होती हैं और कई घातक होती हैं। ऐसी ही एक समस्या है खट्टी डकार जो एक आम समस्या है। ये तकरीबन सभी लोगों को कभी ना कभी होती है। लेकिन ये समस्या लोगों को काफी तकलीफ भी देती है। इसकी वजह से लोगों के पेट और सीने में तेज जलन होती है। अक्सर लोग जाने-अनजाने खान-पान में कई तरह की लापरवाही कर देते हैं, जिसके कारण पेट से जुड़ी ऐसी समस्याएं पैदा हो जाती हैं। माना जाता है कि ज्यादा प्रोटीन वाले आहार लेने और शराब पीने से भी खट्टी डकार आ सकती है यानी इसका मुख्य कारण पाचन से जुड़ी दिक्कतें ही हैं। अगर आपको भी खट्टी डकार (Acidic Burps) की समस्या होती है तो आप इन घरेलू नुस्खों (Home Remedies) के आजमा सकते हैं। इससे आपको राहत मिलेगी।

पढ़ें- आंखों की रोशनी कभी कम नहीं होगी, अगर बादाम को इस चीज के साथ मिलाकर खाएंगे

खट्टी डकार से बचने के उपाय (Acidic Burps remedy in Hindi):

खट्टी डकार से बचने का सबसे बेहतर और कारगर उपाय ये है कि आप जल्दबाजी में खाना खाने या पानी पीने की आदत छोड़ दें। इसके अलावा ज्यादा नमक या तेल वाला खाना न खाएं, खूब पानी पिएं और खाना खाने के बाद कम से कम एक घंटे तक नहीं लेटें। ये सभी उपाय पाचन क्रिया को सही करने के लिए हैं, क्योंकि अगर पाचन क्रिया सही होगी तो खट्टी डकार की समस्या होगी ही नहीं।

सौंफ के साथ मिश्री का करें सेवन 

अगर आपको रात के समय खट्टी डकार की समस्या आ रही है तो नींबू पानी और दही का सेवन बिल्कुल न करें। ये आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। रात के समय आप सौंफ के साथ मिश्री का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको जरूर राहत मिलेगी। दरअसल, सौंफ पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और पेट में गैस नहीं बनने देता जबकि मिश्री से पेट को ठंडक मिलती है। 

मीठी दही का करें सेवन 

अगर आपको दोपहर के समय खट्टी डकार आ रही है तो मीठी दही का सेवन करें। इससे आपके पेट को ठंडक मिलेगी और खट्टी डकार की समस्या से भी तुरंत राहत मिलेगी। 

नींबू पानी पिएं 

कभी-कभी ऐसा होता है कि सुबह उठते ही खट्टी डकार आने लगती है। अगर आपको भी ऐसी समस्या होती है तो आप तुरंत एक गिलास नींबू पानी घोलकर पी लें। अगर सादा नमक की जगह नींबू-पानी के साथ काला नमक लें तो आपको जल्दी आराम मिलेगा।

इसे भी पढ़ें-

ये चीजें करने से हर परेशानी से बचेंगी आपकी आंखें

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।